फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हंगामे के बीच हुआ प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के सभासदों में से विंध्य विकास प्राधिकरण बोर्ड में चार सदस्य भेजने के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ। हंगामे के बीच हुए भारतीय जनता पार्टी के चारों सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। सदस्यों के चुनाव के लिए कुल पांच सभासदों ने अपनी दावेदारी पेश की। इनमें अमित कुमार मिश्रा, विजय शंकर प्रजापति, बबिता मौर्या, राम सिंह यादव और आरती मोदनवाल शामिल थे। इनमें से भाजपा के अमित कुमार मिश्रा को 28, रामसिंह यादव को 07, विजय शंकर प्रजापति को 25, बबिता मौर्या को 27, आरती मोदनवाल को कुल 25 वोट मिले। राम सिंह को छोड़ सभी निर्वाचित घोषित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने जीते हुए सदस्यों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विंध्य विकास प्राधिकरण के सदस्यों के चुनाव में भाजपा सभासदों को जीत मिली है। प्राधिकरण का सदस्य बनने पर होने वाले विकास कार्यों में ये सभी सभासद सहयोग करेंगे। इसके पूर्व मतदान के समय दूसरी पार्टियों के लोगों ने काफी हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें