फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिकअप के टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव के सामने बुधवार को दोपहर में पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी मुतलिके परवा गांव निवासी सुदामा प्रसाद यादव (53) बुधवार को दोपहर 12 बजे घर से खाद व बीज लेने के लिए गैपुरा जा रहे थे। नीबी गहरवार गांव सामने पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार सुदामा (53) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गए। जहां देखते ही डाॅ. रत्नाकर मिश्र ने मृत घोषित कर दिया। सुदामा खेती कर आजीविका चलाते थे। पत्नी सुशीला देवी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उनसे चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सुदामा के भतीजे ने विंध्याचल थाने में घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि पिकअप के टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें