फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेसगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ आश्रम के समीप बीते शनिवार को सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में टकरा गया था। इस हादसे में घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान सोमवार को वाराणसी के निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। अहरौरा के टिकरा खरंजा निवासी दिलाशाद खां बीते शनिवार को सुबह ट्रक पर कोयला लादकर चुनार सीमेंट फैक्ट्री जा रहे थे। सक्तेसगढ़ क्षेत्र के परमहंस आश्रम के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जाने से बाल-बाल बच गया। संयोग था कि ट्रक एक पेड़ के सहारे रुक गया। इस हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने इलाज के लिए वाराणसी स्थित चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। इस बीच सोमवार को दोपहर में इलाज के दौरान वाराणसी के निजी चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। चालक दिलशाद से तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजनों ने शव नार लाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि हादसे में घायल ट्रक चालक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें