फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर से गिरकर पहिया के नीचे आया चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहा के पास बृहस्पतिवार की शाम डिवाइडर पर ट्रैक्टर उछाल लेने से चालक गिरकर पहिया के नीचे आ गया। अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी पवन सिंह (45) जिगना थाना क्षेत्र से गंगा नदी से बालू लादकर गोपीगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में चील्ह चौराह स्थित पाषाण विभाग की चुंगी के पास डिवाइडर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उछल गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होने पर चालक नीचे गिरकर उसके पहिया के नीचे आ गया। इससे चालक पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने किसी तरह से ड्राइवर को पहिए के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष समर बहादुर सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें