फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही समय, शुभ मुहूर्त में विंध्याचल मंदिर के खुलेंगे पट

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण एवं गली पूरी तरह से है सुनसान। ये गलियां कभी गुलजार हुआ करती थी आज - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर/विंध्याचल। आठ जून को पहले जो मंदिर खुल रहे हैं वहां की व्यवस्था, आवश्यकता, जरूरत को देख समझ लें। उसके बाद ही विंध्याचल धाम को खोलने पर हम लोग विचार कर रहे हैं। एक शुभ मुहूर्त देखकर ही कपाट खोला जाएगा।यह बात श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने मंगलवार की दोपहर समाज की बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की गाइडलाइन जिलाधिकारी के माध्यम से मिलने के बाद उसी अनुरूप मंदिर के पट खोले जाएंगे। मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण सहित गलियों में भी सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए भक्तों को दर्शन पूजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी मंदिर गर्भगृह में आम भक्तों के लिए चरण स्पर्श पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

उधर मंदिर का पट खोलने के सवाल पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि श्री विंध्य पंडा समाज के साथ एक बैठक कर मंदिर का पट खोलने को लेकर मंथन होगा। फिर इस पर निर्णय लिया जाएगा। आठ जून को विंध्याचल मंदिर का पट खुलेगा या नहीं, इसको लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोरोना का संक्रमण एक से दूसरे में न फैले इसको लेकर प्रशासन और पंडा समाज की बैठक में मंदिर को बंद करने का निर्णय लिया गया था। 22 मार्च दोपहर 2 बजे आरती करने के बाद मंदिर के पट अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए। तब से लेकर आज तक मंदिर के पट दर्शनार्थियों के लिए बंद है। अब जब आठ जून से देश के धार्मिक स्थलों को खोलने की बात और तैयारी चल रही है तो विंध्याचल को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है और तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर श्री विंध्य पंडा समाज की एक बैठक मंगलवार की दोपहर धाम क्षेत्र में हुई। बैठक के बाद अध्यक्ष ने बताया कि हमारा उद्देश्य कोरोना से सभी को सुरक्षित रखना है इसलिए सही समय पर मंदिर के पट खोले जाएंगे। बैठक के दौरान पंडा समाज कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से पंडा समाज अध्यक्ष, मंत्री भानु पाठक, उपाध्यक्ष प्रह्लाद मिश्रा, व्यवस्थापक प्रमुख गुंजन मिश्रा, सुधाकर मिश्र ,संगम लाल त्रिपाठी, प्रशांत द्विवेदी ,रूपेश पांडे , गौतम द्विवेदी सहित सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें