फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रभारी जिलाधिकारी ने पांच एडीओ को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर ब्लॉक में तीन- तीन डिफाल्टर सचिव चिह्नित कर नोटिस देने को कहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ विशाल कुमार ने पंचायत राज विभाग कीओर से संचालित योजनाओं व जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरायनपुर, पहाड़ी को नोटिस जारी किया। शौचालयों के आवेदन पत्रों के लंबित होने पर सहायक विकास अधिकारी जमालपुर, छानबे, लालगंज को भी नोटिस दिया। इसी के साथ ही भरपुरा में प्लास्टिक यूनिट क्रियाशील न होने पर सचिव को और गोधन योजना में ग्राम सचिव को नोटिस देने को कहा। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि वे हर ब्लॉक में तीन- तीन डिफॉल्टर सचिवों को चिह्नित कर नोटिस दें।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि नवंबर 2026 तक अवशेष सभी व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करें। सामुदायिक शौचालयों की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता के लिए सड़क के किनारे संचालित हो रहे समस्त सामुदायिक शौचालयों का सर्वे कराकर ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करें। साथ ही विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान को जनरल स्टोर के रूप में विकसित करते हुए क्रियाशील किया जाए तथा विंध्य मार्ट से उत्पादित सामग्री को वहां रखा जाए। माहवारी प्रबंधन के सभी ग्राम सचिवालय व डिजिटल लाइब्रेरी तथा सामुदायिक शौचालय व विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान पर ग्राम पंचायत के टाइड फंड या प्रधान या प्रशासक तथा एएनएम द्वारा खोले गए संयुक्त खाते की धनराशि से प्रति माह 5000 रुपये से व्यवस्था की जाए।स्वच्छ बाजार अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित 85 बाजारों में स्वच्छता सुविधा के लिए कम से कम चार मोबाइल टॉयलेट खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा सप्ताह में योजनाओं का प्रचार प्रसार करें
सीडीओ ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करने को कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी सुमन पटेल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें