डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की मंगलवार को संघ सभागार में जनपद न्यायाधीश देवेंद्र नाथ शुक्ल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने स्वागत भाषण से किया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी व सचिव दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद न्यायाधीश देवेंद्र नाथ शुक्ल व जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान अरूण चंद्र पांडेय, विजय शंकर अग्रवाल, बिहारी प्रसाद सिंह, अमानुल्लाह अंसारी, शिवकुमार सिंह, अशोक पांडेय, शंकर दूबे, रविंद्र कुमार सिंह, वैष्णव दास उपाध्याय, रामेंद्र कुमार शुक्ल, यशवंत कुमार सिंह, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, शशांक शेखर चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह, अंजनी नंदन पांडेय, गणेश दत्त तिवारी ने जिला जज को माल्यार्पण कर उनको विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश देवेंद्र नाथ शुक्ल, जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष रामनरेश मिश्र, रामजतन यादव, प्यारेलाल अग्रवाल, नारायण जी उपाध्याय, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, हरिहर सिंह, शशांक शेखर चतुर्वेदी, डा. सुरेंद्र दूबे ने अपने विचार व्यक्त किए।