मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा ने अध्यक्ष अभय राज सिंह, सचिव जंग बहादुर सिंह व अन्य नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसी और एमएलसी श्याम नारायण सिंह रहे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एल्डर्स कमेटी के सदस्यों, अन्य न्यायिक अधिकारियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एमएलसी श्याम नरायण सिंह ने संघ के सभागार का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जनपद व सत्र न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला, जनपद व सत्र न्यायाधीश एमएसीटी सत्य प्रकाश, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश ईसीएक्ट इकबाल रिजवी, अपर जनपद न्यायाधीश पाक्सो चंद्रगुप्त यादव, आनन्द स्वरूप श्रीवास्तव, शशांक रहे।