फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पहुंची आयुषी हुआ भव्य स्वागत

Tue, 10 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अध्यक्ष पद पर विजयश्री प्राप्त करने के बाद आयुषी श्रीमाली सोमवार को जिले में पहुंची।

उनका शास्त्री पुल सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। विंध्याचल की रहने वाली आयुषी ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आयुषी श्रीमाली का शास्त्री पुल के पास भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


उसके बाद भाजपा नेता विष्णु सोनकर के आवास पर उनका स्वागत हुआ। विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत सह मंत्री शिवम अग्रहरि ने आयुषी की जीत को ऐतिहासिक बताया है।
विज्ञापन


 इस अवसर पर नितिन विश्वकर्मा, गौरव उमर, सौरभ श्रीवास्तव, आदर्श गुप्ता, अखिलेश, राहुल रघुवंशी, मोहन, सोहन, नम्रता श्रीमाली आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें