पड़री स्थित पूरब मोहाल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर रास्ता रोकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिससे रास्ता चालू होने से आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें।
पड़री क्षेत्र के पूरब मोहाल स्थित मलीन बस्ती और पिछड़ी बस्ती में कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों का रास्ता रोक दिया है।
जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थकहारकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर रास्ता रोकने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
ग्रामीण आशाराम, मुकेश, राकेश, धर्मराज, किशोरीलाल,गौरीशंकर, विजयशंकर, सोनु, नरेश, पिंटू, हिंछलाल, संतोष कुमार ने जिलाधिकारी से पत्रक के माध्यम से कार्रवाई की मांग किया। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है।