फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवीनीकरण के बाद धन्वंतरि सभागार का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय में पुराने धन्वंतरि सभागार का नवीनीकरण कर मंगलवार को लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने धन्वंतरि सभा कक्ष के पुनरुद्धार कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि सभागार का कायाकल्प किया गया है। इसमें मंच को नया करने के साथ ही सामने नई कुर्सियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एसी और पंखे भी लगाए गए हैं। सीएमएस डॉ. एसके श्रीवास्तव वे बताया कि सभाकक्ष का नवीनीकरण किया गया है। अस्पताल में होने वाले डॉक्टरों की बैठक के लिए सुविधा होगी। गोष्ठी आदि करने के बेहतर स्थान हो गया है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने सभागार लोकार्पण के बाद चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो। कहा कि सभा कक्ष के नवीनीकरण से चिकित्सकीय गतिविधियों, संगोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह, अलंकार जायसवाल, सतीश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें