फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनयनी का शृंगार देख भक्त निहाल

Sat, 23 Sep 2017 12:28 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
मां का शृंगार
विज्ञापन
 द्वितिया तिथि पर विंध्यधाम में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भोर में मंगला आरती से लेकर देर शाम तक लगभग दो लाख भक्त मां के दर पर मत्था टेक चुके थे। मंदिर की ओर जाने वाली गलियां श्रद्धालुओं से भरी रहीं। त्रिकोण मार्ग भी गुलजार रहा।  पहाड़ों पर भी साधक साधना में जुटे रहे। गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने मां के दर्शन करने के बाद आसपास के सभी मंदिरों में पहुंच कर दर्शन पूजन किया। मेला प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को लगभग दो लाख भक्तों ने मां का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

 मंगला आरती के बाद मां का कमल के फूलों से दिव्य श्रृंगार किया गया था जिसे देख मां के भक्त अभीभूत हो रहे थे। मंगला आरती के बाद एकाएक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। गंगा स्नान करने के बाद भक्त सीधे मंदिर की ओर रुख कर रहे थे। मां के दर्शन के लिए लाइन मेें लगे भक्तों को इस बार व्यवस्था सुद़ृढ होने के कारण कोई खास परेशानी नहीं हो रही है। सुबह दस बजे के बाद मंदिर में भक्तों का रेला कुछ कम हुआ। दोपहर 12 बजे मंदिर के कपाट बंद हुए तो लाइन में लगे भक्त अपने स्थान पर बैठ गए। डेढ बजे मंदिर खुला तो एक बार फिर से हजारों भक्त मां के दर्शन के लिए लालायित हो गए। एक घंटे तक भीड़ भाड़ की स्थिति रही लेकिन उसके बाद फिर से भीड़ सामान्य हो गई। लोगों ने गर्भ गृह और झांकी से दर्शन पूजन करने के बाद मां काली और महासरस्वती, भोलेनाथ, श्रीकृष्ण राधा  और हनुमान जी के मंदिरों में भी पहुंच कर पूजा अर्चना की। मंदिर की छत पर साधक दुर्गा सप्तशती के पाठ में लीन रहे। मुंडन और यज्ञोपवीत के संस्कार भी होते रहे। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें