बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में अंतर क्षेत्र विश्वविद्यालय फुटबाल (महिला) प्रतियोगिता में गुरुवार को आठ लीग मैच खेले गए।
प्रतियोगिता में पहला मैच एलएनआईपीई ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को 6-0 से हराया।
थिरूबल्लूर विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, मद्रास और अंतिम लीग मैच मणिपुर विश्वविद्यालय ने जीता।
जबकि चौथा मैच पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और बीआरए बिहार विश्वविद्यालय और छठवां मैच दिल्ली और मदुराई कामराज विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया।
जिसमें टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। पांचवें मैच में पुणे विश्वविद्यालय को वाक ओवर मिला।
आल इंडिया प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वान्ह सात बजे से कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रो. गुरु प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मैच एलएनआईपीई और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें एलएनआईपीई ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को 6-0 से हराया।
एलएनआईपीई से नौशीन ने दो, मांगवी ने तीन ने गोल किया।
अंतिम मैच मणिपुर विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें मणिपुर विश्वविद्यालय ने मैच 5-0 से जीत लिया।