फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 11 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
kejriwal car accident - फोटो : ANI
विज्ञापन
वाराणसी की ओर से तेजगति से आ रही कार सवार ने शुक्रवार की देर रात अहरौरा थाना क्षेत्र के बैजूबाबा आश्रम मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े की दो युवक समेत तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से वाराणसी भेजवाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध शनिवार की सुबह गैरइरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी।  
विज्ञापन


सोनभद्र के सुकृत निवासी दिनेश यादव (19) पुत्र कैलाश यादव अपने साथी अजय यादव पुत्र बाबू लाल यादव निवासी सोनभद्र के साथ शुक्रवार की रात एक बजे अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव निवासी एक रिश्तेदार के यहां पैसा पहुंचाने जा रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे बाइक सवार दोनों युवक थाना क्षेत्र के बैजूबाबा आश्रम के पास सड़क किनारे खड़े होकर चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से तेजगति से आ रही कार ने सौ मीटर पहले ही अपना संतुलन खो दिया।

अनियंत्रित कार पहले एक गाय को टक्कर मारते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया। इसके बाद पास के एक मड़हे में सो रहे अधेड़ संतू  (52) पर गाड़ी चढ़ाते हुए गड्ढे में जा पलटी। हादसे में बाइक सवार दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अजय और संतू गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर घटना से नाराज सैकड़ाें ग्रामीण शनिवार की सुबह अहरौरा थाने पर पहुंच गए और तत्काल चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। जिसे पुलिस ने समझा शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें