फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चेन्नई से श्रमिक का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव के विरहिया पट्टी मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय श्रमिक विवेक कोल का शव चेन्नई से बृहस्पतिवार को देर रात में शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। श्रमिक चेन्नई में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

विवेक कोल गांव के लोगों के साथ कार्य करने के लिए एक माह पूर्व चेन्नई में गए थे। विवेक ने बीते तीन जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। कमरे में उनके साथ रह रहे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों व कंपनी के मालिक को दी। कंपनी के मालिक की सूचना पर चेन्नई पुलिस ने विवेक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव कंपनी को सौंप दिया। इसके बाद कंपनी की तरफ से विवेक के शव को वाहन से घर भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें