विंध्याचल निवासी एक व्यक्ति के मकान में बढ़ई का काम रहा एक मजदूर बुधवार की सुबह दस बजे करेंट की चपेट में आकर तीन मंजिले मकान से नीचे गिर कर घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राजगढ़ में टिन शेड की मरम्मत के दौरान करेंट लग जाने से एक व्यक्ति झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहंा उसकी हालत गंभीर बनी है।
शिवपुर मोहल्ला निवासी बबलू विश्वकर्मा 20 वर्ष विंध्याचल निवासी शिशु तिवारी के मकान के तीसरी मंजिल में बढ़ई का काम कर रहा था। सुबह दस बजे चाय पीकर जैसे की कुल्हड़ बाहर फेंकने के लिए हाथ बढ़ाया इस दौरान हाईटेंशन करेंट की चपेट में आकर नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सीएचसी विंध्याचल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में रेफर करर दिया जहां उसकी मौत हो गई। उधर इस संबंध में मकान मालिक ने कहा कि उन्होंने बिजली विभाग से कई बार घर से सटे बिजली के तार को हटाने के लिए कहा है लेकिन वह एक बार भी इस मामले पर ध्यान नहीं दिया है।
राजगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार मड़िहान थाने के नदिहार गांव में बुधवार की सुबह टिन शेड की मरम्मत करते समय 33 हजार वोल्ट के तार से टिन छू जाने पर गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
नदिहार निवासी रमाकांत उर्फ झग्गा विश्वकर्मा (45) अपने घर का टिन शेड ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसके छत से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट का बिजली का तार टिन छू गया और वह करेंट की चपेट में आकर जलने लगा। यह देख उसके परिवार में हड़कंप मच गया। बिजली कट जाने पर वह नीचे गिर पड़ा। जिसे परिजन सीएचसी राजगढ़ ले गए। हालत चिंता जनक होने पर चिकित्सकोें ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना से घर में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भ्ाी मौके पर पहुंची और जांच की।