फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल में दरार, फिनिशिंग पर नाराज हुए जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत मसारी ग्राम में निर्माणाधीन पानी टंकी एवं बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। बाउंड्रीवाल में दरार और फिनिशिंग पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीमेंट की पर्याप्त मात्रा के साथ दीवाल चिनाई का निर्देश दिया। स्टाफ क्वार्टर में मिट्टी को खोदवाकर नींव की गहराई का परीक्षण किया एवं ईंटों की गुणवत्ता में सुधार कर मजबूत ईंट लगाने को कहा। दीवाल चिनाई में प्रयुक्त सीमेंट मसाले की टेस्टिंग प्रयोगशाला में कराने को कहा। सरकार की घर-घर जलापूर्ति के लिए ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत जिले के चार विकास खंडों कोन, मझवा, सिटी एवं सीखड में 98 पानी की टंकी, बाउंड्री वॉल एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें से 91 बाउंड्रीवाल एवं 24 पानी टंकी का निर्माण कार्य अनंतिम रूप से पूर्ण है। शेष कार्य प्रगति पर है। सभी 98 टंकियों का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूर्ण होना प्रस्तावित है। मसारी क्षेत्र में निर्माणाधीन टंकी के अंतर्गत सात गांव की चार हजार की आबादी के सात सौ घर लाभान्वित होंगे जिनको शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने 200 के. एल. क्षमता की पानी टंकी की गहराई, व्यास एवं सरिया जुड़ाई कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी टंकी का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो जाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप संदीप कठेरिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें