जिले में विभिन्न स्थानों पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनका कहना था कि इंदिरा गांधी ने अपने लौह इरादों से पूरे विश्व में देश की ताकत का एहसास कराया।
पक्की सरैया स्थित इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, राजन पाठक, दीपचंद जैन, शिव शंकर चौबे, राजधर दुबे, अर्चना चौबे, रमेश प्रजापति, छोटे खान आदि मौजूद थे। बघेल की गली स्थित जितेंद्र चौबे के निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान संदीप मिश्रा, इमरान खान, विधि सिंह, अशोक मिश्रा, इरफान कुरैशी, रवि पटेल आदि मौजूद रहे।
नरायनपुर तिराहा के पास स्थित निष्काम सेवा आश्रम में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने कहा इंदिरा गांधी ने अपने दुश्मन देश पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का काम किया। संचालन तुलसीदास गुप्ता ने किया। इसके बाद साईनाथ हास्पिटल में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस दौरान राम लखन भारती, मारकंडेय पाठक, भूमिका देवी, सोमनाथ भारती, बृजेश द्विवेदी, कैलाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।