फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में लगी आग, महिला यात्री झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ के पास सोनभद्र जा रही रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। आग लगने पर चालक ने बस रोक कर किसी तरह सवारियों को उतारा। इस बीच एक महिला झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

रोडवेज बस मिर्जापुर से सोनभद्र की ओर जा रही थी। बस बेलहरा मोड़ तिराहा के पास पहुंची थी कि उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने पर चालक ने बस को रोक दिया। इसके बाद किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान एक महिला ममता देवी (45) पत्नी राजाराम निवासी हड़रा थाना राजगढ़ आग की चपेट में आने से झुलस गईं। सूचना पर पहुंचे बरकछा चौकी प्रभारी ने फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से महिला को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा। फायर ब्रिगेड के आने तक स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू किया गया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि रोडवेज बस में आग लगने से एक महिला यात्री झुलस गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। महिला के साथ उनके परिजन हैं। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके घर भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें