नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शनिवार को जिला युवा सम्मेलन एंव युवा कृति का आयोजन जिला पंचायत के सभागार में किया गया।
विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं को विशेष योगदान है।
स्वयं के विकास एवं राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं को अनुशासित रहते हुए समय का पालन करना चाहिए।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके त्रिपाठी ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है। जब भी समाज में परिवर्तन हुआ है, युवा सदैव आगे रहा है।
उत्तर मध्य रेलवे के इंजीनियर टीएन तिवारी ने कहा कि समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन युवा ही ला सकता है।
जिला युवा समन्वयक शमीम बेगम ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र जनपद में विलुप्त हो रहे लोक कला, संस्कृति एवं गांव में छिपी प्रतिभाओं को जागृत करने का मंच प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर शिवलाल गुप्ता, ओम प्रकाश दुबे, विद्यासागर प्रेमी, सुधा भारती, मनीष पांडेय, हरिशचंद्र, प्रिंस द्विवेदी, संतोष, शिखा सिंह आदि मौजूद रहे।