फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : लक्ष्मण आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा देश को आजाद कराने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह मंगलवार को छानबे क्षेत्र के बिहसड़ाकला, मुराजपुर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मर्यादा प्रसाद बिंद की 125वीं जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय बिंद महासभा की तरफ से आयोजित समारोह का उद्घाटन असम राज्यपाल ने स्व. मर्यादा प्रसाद बिंद और बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने कहा आजादी के नायक लाठियां खाते रहे और बंदेमातरम्, भारत माता की जय बोलते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने बाबा साहब के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा संविधान में जो लिखा है, उसके आधार पर हम चल रहे है। इससे देश और समाज का उत्थान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी दीक्षांत समारोह में जाता हूं, वहां लड़कियाें का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलता है। बेटियां पढ़ेंगी, बेटियां बढ़ेंगी तो देश तरक्की करेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान मनोज जायसवाल, स्वामीनाथ सिंह, विंध्यवासनी बिंद, डाॅ. सीएल बिंद, हीरामणि बिंद, हरिभगवान, सुलादेवी, राजन बिंद, राम मंगल बिंद, कृष्ण कुमार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें