मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बीच क्षय विभाग के लेेग कोविड नियमों का पालन करते हुए खांसी, बुखार, कमजोरी, बलगम व सीने में दर्द से प्रभावित व्यक्तियों की नि: शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे है। क्षय विभाग द्वारा की ओर से लाकडाउन में मरीजों के सुविधा को देखते हुए उनके घर पहुंच कर मरीज के वर्तमान स्वास्थ्य स्थित एवं दवा तथा उनके खाते में दिए जा रहे 500/- प्रति माह की जानकारी लेने का कार्य किया जा रहा है। मरीज के दवा सेवन में गैप न हो इस लिए दवा समाप्ति के पूर्व ही मरीज को दवा घर पर ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोवार्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने शुक्रवार को शहर के वासलीगंज, घंटाघर, तरकापुर के साथ साथ ग्राम भटौली, विसुनंदरपुर, जमुनहिंया आदि के टीबी मरीजों से संपर्क कर स्थितियों की जानकारी लिया। भ्रमण के दौरान क्षय विभाग के रितेश कुमार रावत, अंशुमान द्विवेदी मौजूद रहे।