फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

131 मिले संक्रमित, 108 को किया गया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार 28 वें दिन शुक्रवार को 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को 131 संक्रमित मिले और 108 मरीज ठीक हुए। पिछले दो तीन दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी है। इस समय एक्टिव केस की संख्या एक हजार 656 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 131 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार 814 हो चुकी है। शुक्रवार को 108 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक आठ हजार 83 लोगों के स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 75 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 37 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। एक हजार 520 लोग होम आइसोलेशन में है। 66 दूसरे जिले में भर्ती हैं। 3 सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया शुक्रवार को दो हजार 17 की रिपोर्ट आई है। 131 संक्रमितों में 96 पुरुष और 35 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 62 हजार 78 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 60 हजार 707 की रिपोर्ट आई है। 1371 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 76 हजार 179 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 717 हाट स्पाट है। 577 ग्रामीण और 140 शहरी क्षेत्र में है। 32 कोविड मरीजों को निजी कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना मीटर
संक्रमित मिले- 131
स्वस्थ्य हुए-108
आज मौत- 00
कुल संक्रमित- 9814
अब तक स्वस्थ- 8083
अब तक मौत-75
एक्टिव केस-1656
हाट स्पाट- 717
एल-टू- आईशोलेशन- 36
होम आईसोलेशन- 1520
तीन हजार 457 को लगाया गया वैक्सीनेशन
मिर्जापुर। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरु हुए टीकाकरण के तहत शुक्रवार को जिले के 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर तीन हजार 102 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 96, गुरुसंडी पीएचसी में 186, विजयपुर में 99, पड़री पीएचसी में 177, कछवां पीएचसी में 198, सीखड़ पीएचसी में 123, जमालपुर पीएचसी में 349, चुनार में 413, लालगंज में 145, हलिया में 273, पटेहरा में 50, राजगढ़ में 71, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 277 को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश ने बताया कि अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो को टीका लगाया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाने के लिए अभी गाइडलाइन नहीं आया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें