फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आयुक्त ने दो अधिकारियों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने बुधवार को सोनभद्र व भदोही जिले में एक करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं में हुई प्रगति की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने लैकफेड के अधिशासी अभियंता अतुल चंद को प्रतिकूल प्रविष्टि व कार्यदायी संस्था सिडको के अधिकारी से काम में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण मांग लिया।
विज्ञापन

पथरहिया स्थित कार्यालय सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण व समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। भदोही में चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के जिला ड्रग वेयर हाउस का निर्माण इस माह के अंत तक पूरा कराने का कार्यदायी संस्था ने भरोसा दिया। इसी प्रकार एमबीबीएस जिला चिकित्सालय भदोही में स्वतंत्र विद्युत फीडर, सीएचसी भदोही में 50 शय्या वाले फील्ड अस्पताल का निर्माण दिसंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। भदोही के ज्ञानपुर राजकीय पशु चिकित्सालय अविलंब पूरा कराकर हस्तांतरित कराने का निर्देश दिया। भदोही के जिला कारागार में 30 बैरक वाले दो बैरकों के बारे में बताया गया कि काम शुरू करा करा दिया गया है। पुलिस लाइन भदोही में महिलाओं के लिए 24 की क्षमता वाले बैरक के निर्माण तथा पुरुषों के लिए 100 क्षमता के बैरक के निर्माण को पूरा कराने का उन्होंने निर्देश दिया। जिला चिकित्सालय में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का निर्माण दिसंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें