फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझवां विधानसभा उपचुनाव : पांचवें दिन पांच लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भागीदारी के लिए नामांकन के पांचवें दिन बुधवार को पांच लोगों ने नामांकन किए। एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र लिया। सपा की प्रत्याशी डॉ. ज्योति बिंद और बसपा के दीपक तिवारी बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि प्रत्याशी ज्योति 24 अक्तूबर को नामांकन करेंगी।
विज्ञापन

उधर, मझवां विधानसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी दीपक तिवारी उर्फ दीपू तिवारी बृहस्पतिवार को सुबह 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह जानकारी पार्टी की संगठन कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में बसपा के मंडल प्रभारी गुड्डू राम ने दी। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती ने बताया कि नामांकन जुलूस जीडी बिनानी कॉलेज के सामने भरुहना स्थित वाटिका से शुक्लहा चौराहा, पुलिस लाइन, रमई पट्टी होते हुए जिला मुख्यालय तक जाएगा। बैठक में सद्दाम राईन, ननकू पाल, चंद्रबली आदि मौजूद रहे। उधर, उपचुनाव में भागीदारी के लिए बुधवार को जिन लोगों ने नामांकन किया, उनमें निर्दल रामविलास बिंद, समाज विकास क्रांति पार्टी की राधिका सिंह, इंडियन नेशनल समाज पार्टी की प्रिया सिंह, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के स्वयंवर तथा निर्दल रामलखन शामिल हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है और प्रमुख दलों में से किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। बुधवार को निर्दल के रूप में रामनारायण ने नामांकन पत्र लिया। इनके अलावा 12 लोगों ने शुक्रवार और 10 लोगों ने शनिवार को नामांकन पत्र लिया था। सोमवार को दो और मंगलवार को पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिया था। नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या 30 हो गई है। बुधवार को जब नामांकन के लिए प्रत्याशी आने शुरू हुए तो अधिकारियों की सक्रियता भी बढ़ गई। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित है। एडीएम भू राजस्व के न्यायालय कक्ष को नामांकन स्थल बनाया गया है। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में काफी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें