फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। नगर को इंदौर शहर की तर्ज पर स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका मिर्जापुर ने इंदौर नगर निगम की टीम को बुलाकर चर्चा की। इस दौरान शहर के स्वच्छ और सुंदर बनाने की रणनीति पर सहमति बनाई गई। तय रणनीति के तहत जल्दी ही काम शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

एक सर्वे के अनुसार नगर में व्याप्त गंदगी के दो प्रमुख कारण हैं। पहला कूड़ा और दूसरा जन जागरूकता का अभाव। समस्या के निदान के लिए नगर पालिका और इंदौर से आई टीमें दोनों ही बिंदुओं पर काम करेंगी। कूड़ा के निस्तारण के लिए घर-घर कूड़ा एकत्र किया जाएगा। साथ ही नागरिकों के साथ मिल बैठकर नगर पालिका और विशेषज्ञों की टीम उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी करेगी। कहा जा रहा है कि जन जागरूकता के अभाव में गंदगी की समस्या बनी हुई है। एक बार नागरिक जब इस बात को समझ जाएंगे तब गंदगी की समस्या अपने आप ही दूर हो जाएगी। इसके लिए सार्वजनिक तौर पर नागरिकों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही उनसे सहयोग का भी आह्वान भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सर्वे में नगर में कुत्तों के मल त्याग और सड़कों पर थूकने को लेकर आम नागरिकों ने आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि इन समस्याओं को ध्यान में रखकर भी इस परियोजना के तहत काम किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की परियोजना के तहत नगर के 38 वार्डों में से तीन वार्डों को पायलट योजना के तहत चयनित किया गया है। इसमें विंध्याचल, शिवपुर और कंतित वार्ड शामिल हैं। वर्तमान में नगर पालिका मिर्जापुर की आबादी लगभग साढ़े चार लाख है। सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका की ओर से लगातार काम करने का दावा किया जा रहा है। उधर, कूड़े के निस्तारण के लिए सिटी ब्लॉक क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये की लागत से नया संयंत्र लगाया जा रहा है। यहां नगर में प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 70 टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। यहां कूड़े से जैविक खाद बनाकर उसका व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य समस्याओं के समाधान पर इंदौर की टीम के साथ बातचीत में सहमति बनने की बात कही जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि इंदौर नगर निगम की टीम से एक बैठक हो चुकी है। उससे काफी सकारात्मक जानकारी हुई है। किसी भी समस्या का समाधान नागरिकों के सहयोग के बगैर नहीं हो सकता है। इसलिए पहले नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें