फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रा के अपहरण के मामले में तीनों आरोपी गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में राजगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से परीक्षा देकर घर लौट रही हाईस्कूल की एक छात्रा का शनिवार को कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। रास्ते में कार की गति धीमी होने पर छात्रा ने वाहन से कूद गई। इसके बाद कार सवार छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए फिर बैठाने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर कार सवार धमकी देकर फरार हो गए। घर पहुंच कर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने रविवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एएसपी ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह ने रात में थाने पहुंच कर तीनों आरोपियों से पूछताछ की। एक माह पहले आरोपियों ने छात्रा को धक्का देकर गिरा दिया था। घायल होने के कारण वह स्कूल नहीं जा रही थी। शनिवार को परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देकर घर लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि तीनों आरोपी मोहित कुमार, अमित कुमार, लवकुश के खिलाफ नाबालिग छात्रा पर छींटाकशी करने, जबरदस्ती अपहरण करने, छेड़खानी करने, जान से मारने की धमकी देने और पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें