नगर के मुसफ्फरगंज स्थित वर्धमान पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। शिविर के दौरान नियम, प्रतिज्ञा, एवं सिद्घांत, प्राथमिक चिकित्सा, मार्च पास्ट, गांठ-फांस, बंधन, टेंट निर्माण, गैजेट, निर्माण, फूड प्लाजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोल प्ले, पोस्टर एवं रंगोली आदि प्रतियोगिता आयोजित किया गया,
जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। विविध स्पर्धाओं में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान विद्यालय की डायरेक्टर राजो जैन ने प्रशिक्षण अध्यापक अंकित कुमार सिंह एवं कमलेश द्विवेदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।