मड़िहान-घोरावल जर्जर मार्ग पर गड्ढों में फंसी वाहन।- संवाद।
- फोटो : गिलौला में बौद्ध परिपथ के पास लगा हैंडपंप।
कलवारी। घोरावल-मड़िहान मार्ग पर हरिहरा मजरे के पास मुख्य घाघर नहर की पुलिया छह माह से क्षतिग्रस्त है। पुल के बगल से रास्ता न होने से वाहन चालकों को 1 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। नये पुल का निर्माण हो रहा है। निर्माण स्थल पर छोटे वाहन गड्ढे में फंस जा रहे हैं। इससे मार्ग पर आए दिन जाम से राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।
इस पुल के सहारे रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते थे, लेकिन अचानक मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले टूटी पुलिया से जान जोखिम में डालकर लोग किसी तरह से गुजर रहे थे। लेकिन अब पुल के बंद होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बड़े वाहनों को हो रही है, इनके लिए रास्ता बंद हो चुका है। ऐसे में वाहन चालकों को घाघर नहर के सहारे हसरा गांव होते हुए संकरे और जर्जर मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। इससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। ऐसे में यदि किसी कोई इमरजेंसी पड़ गई तो वह समय पर नहीं पहुंच सकता है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क के बगल से एक अलग से रास्ता बना दिया जाए तो आने-जाने में राहगीरों को सहूलियत हो सकती है।