फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले लापता विवाहिता का शव बुधवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव घाट के पास मिलने पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोगांव निवासी घनश्याम निषाद ने 21 फरवरी को पुत्री संगीता के ससुराल से लापता होने पर हंडिया थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। बुधवार को महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंंकर ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। इस मामले में हंडिया थाने में मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस जांच करेगी। मांगने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें