फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाहन स्टैंड के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुई गांव के आगे भारी वाहनों के रुकने के लिए वाहन स्टैंड बनाया गया है। यहां खुले कमरे में रविवार की दोपहर एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को नीचे उतारकर छानबीन शुरू कर दी। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि कमरे में बाइक के सहारे सिलिंग में लगी कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता शव मिला। राहगीरों की नजर खुले कमरे की ओर गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के दौरान घटना स्थल पर मौजूद बाइक की नंबर की जांच की गई तो पता चला कि बाइक चुनार थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के नाम की है। इसका रजिस्ट्रेशन वाराणसी का है। पुलिस ने प्रधान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र नशे का आदती था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें