मौनी अमावस्या पर बरियाघाट पर गंगा स्नान में जुटे श्रद्धालु।-संवाद।
मिर्जापुर। मौनी अमावस्या पर रविवार को श्रद्धालुओं ने मौन होकर गंगा में श्रद्धा के साथ डुबकी लगाई। इंटेलीजेंस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गंगा घाट रविवार की भोर से ही श्रद्धालुओं से पटे रहे। कुल चार लाख से अधिक लोगों के स्नान करने का अनुमान है।शहर में बरियाघाट, बाबाघाट, पक्काघाट, कचहरीघाट, फतहांघाट और अन्य घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ पहुंच रही थी। स्नानार्थियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। बरियाघाट पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने श्री पंचमुखी महादेव महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसी तरह नारघाट व पक्काघाट में गंगा में स्नान के बाद लोगों ने माता काली व बूढ़ेनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। विंध्याचल, मौनी अमावस्या पर पक्काघाट, दिवानघाट और गुदाराघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया। जिगना, छानबे क्षेत्र के हरगढ़, गौरा, काशीसरपत्ती, नदिनी, चड़ैचा, नीबीगहरवार, गोगांव, चेहरा, नौगांव, जोपा, भिलगौर, कोठरा मिश्रान, डंगहर, दुगौली, मिश्रपुर, उंचडीह, बजुरा, नगवासी और बसेवरा आदि गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। कछवा, क्षेत्र में जगतानंद घाट, बरैनी घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने स्नान किया। पड़री, क्षेत्र में चंडिकाधाम स्थित गंगाघाट के अलावा छटहां, कनौरा सहित अन्य ग्रामीण गंगा तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने गंगा स्नान कर मां चंडिका का पूजन अर्चन किया। चुनार, मौनी अमावस्या के दिन नगर के बालूघाट, संतोषी माता मंदिर घाट, शिवाला घाट, बावन जी, रामघाट, बावन जी घाट, पंपू घाट सहित अन्य गंगाघाटों पर स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा कर दान कर पुण्य का लाभ कमाया। नरायनपुर, रैपुरिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही आसपास स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर जल चढ़ाया। मकर संक्रांति पर एक बालक की डूबने से हुई मौत के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही।