फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए सफाईकर्मी का सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा-मोहनसराय मार्ग पर केलाबेला गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी। पुलिस ने परिजनों का सूचना दे दी। शराब के नशे में युवक सुबह से ही सड़क किनारे पड़ा था। वाराणसी के सिंधोरा गड़खड़ा गांव निवासी पंकज (35) बनारस में सफाईकर्मी था। वह बुधवार की शाम चुनार कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर लश्करिया स्थित अपने ससुराल पत्नी और बच्चों से मिलने आया था। बुधवार की रात से वह लापता था। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसने सरकारी शराब की दुकान से शराब पिया। इसके बाद से वह सड़क किनारे पड़ा था। शराब के नशे में होने के कारण कोई उसके पास नहीं गया। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से सड़क किनारे पड़े होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी वीपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक की सास राजकुमारी ने शव की शिनाख्त पंकज के रूप में की। चुनार कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणाें का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें