मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबी घाट के पास मंगलवार की सुबह मिली एक युवती के शव की शिनाख्त रूबी बेगम (26) पत्नी अलाउद्दीन निवासी कंतित थाना विंध्याचल के रूप में हुई है।
कंतित निवासी रूबी बेगम का सोमवार को पति से विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को वह घर से निकल गई। परिजनों को लगा कि वह अपने मायके फूलपुर प्रयागराज चली गई होगी, परंतु वह शास्त्री पुल से कूद गई थी। अगले दिन मंगलवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैबी घाट के पास उसका शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। फोटो वायरल होने पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कटरा कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। पति ने बताया कि रूबी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।