फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रामलीला देखने गए युवक का पोखरे में मिला शव

विज्ञापन
पड़री के पैड़ापुर गांव में युवक दिलीप की मौत के बाद घ पर जुटी  भीड़  न। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
पड़री। पैड़ापुर गांव में शनिवार की देर रात घर से एक किलोमीटर दूर रानी चौकियां गांव में रामलीला देखने गए दिलीप यादव (25) का शव रविवार की सुबह घर के पास स्थित पोखरे में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद से जांच में जुटी है। पैड़ापुर निवासी दिलीप यादव की शादी दो साल पहले हुई थी। वह मुंबई में एक कारखाने में काम करता था। 10 दिन पहले घर आया था।
शाम को वह मलईया का पुरा गांव में तेरहवीं में शामिल होने गया था। वहां से घर आया। शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद एक किलोमीटर दूर रानी चौकियां गांव में रामलीला देखने के लिए गया था। देर रात होने व घर नहीं पहुंचने पर मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन फोन बंद मिला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर स्थित पोखरे के पास दिलीप की बाइक ट्रैक सूट व टोपी मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे तो पोखरे में दिलीप का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक के चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है।
थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पोखरे में एक युवक का शव मिला है। फील्ड यूनिट बुलाई गई है। साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें