फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शाम को सब्जी लेने निकले युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। मानिकपुर गांव से बुधवार की शाम को सब्जी लेने निकले युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह जलाशय से निकली मेन कैनाल की नहर में महुली चौराहे के पास उतराया मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मानिकपुर निवासी संजय ने बताया कि उसका भाई सुजीत कुमार (35) मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह बुधवार की शाम घर से बाजार सब्जी लेने के लिए निकला था। काफी रात तक भी वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह नहर में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस की सूचना पर जाकर शव की पहचान की। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घर लौटते समय रात के अंधेरे में नहर में गिरने से डूब कर मौत की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें