फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नरैना कला में पांच स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 24 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
लालगंज के नरैना कला में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन, स्रोत संवाद
विज्ञापन
लालगंज। दूरसंचार विभाग की घोर लापरवाही के चलते नरैना कला में जल जीवन मिशन की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। केबल डालने के लिए खोदाई के दौरान पांच स्थानों पर लाइन फटने से 24 गांवों की शुद्ध पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इससे करीब 50 हजार की आबादी के सामने संकट खड़ा हो गया है। पिछले दो दिनों से ग्रामीणों को विवशता में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। बाजारवासियों ने दूरसंचार विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नरैना कला में मुख्य पाइपलाइन टूटने से 24 गांव मेंं पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। प्रभावित गांवों में लालगंज, बस्तरा पांडेय ,रानीबारी, खुर्दा ,रजई ,कटाई ,बेलहा, खजूरी, मानिकपुर ,पतुलकी ,सहिरा, नदनी, लालापुर ,गंभीरापुर आदि है। ग्रामीणों ने कहा कि दूरसंचार विभाग मरम्मत में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील हरलुकर के अनुसार क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता से बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर वैकल्पिक व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। उधर,दूरसंचार विभाग के उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि केबल डालने का काम निजी संस्थाओं को दिया गया है। पाइप लाइन फटने से दूरसंचार विभाग को कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें