फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: देवराहा बाबा आश्रम में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी कला गांव स्थित देवरहा बाबा आश्रम में बृहस्पतिवार की सुबह गोपालको के कमरे में फंदे से लटकता अवधेश कुमार गौतम (29) निवासी अनपरा सोनभद्र थाना क्षेत्र के रेहटा ककरी का शव मिला। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से देखकर आश्रम के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराया गया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वह 26 अगस्त को विंध्याचल के महुआरी कला गांव स्थित देवरहा बाबा आश्रम आया। यहां बाबा से मिलकर काम करने की बात कही। बाबा ने उसे गाय की सेवा करने के लिए भेजा। बुधवार को वह खाना खाने के बाद गोपालक के कमरे में सोने चला गया। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर आश्रम के लोगों ने खिड़की से देखा तो वह पंखे पर दो गमछे के फंदे से लटका था। आश्रम के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि युवक दो दिन पहले आश्रम में काम मांगने आया था। बाबा ने उसे गाय सेवा के लिए भेजा था। रात को फंदे पर लटक गया। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। उसके पिता रामनरायण ने बताया कि पुत्र अवधेश मानसिक रूप से अस्वस्थ था। दवा चल रही थी। वह कह रहा था कि बाबा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें