फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला के घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बुधवार की शाम एक महिला के घर में बांस की सीढ़ी के डंडे में गमछे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ऐबकपुर मोहाना निवासी अंबर (32) पुत्र घरबरन विश्वकर्मा का शव बुधवार की शाम लगभग चार बजे लालपुर गांव की महिला के घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक वह ससुराल में रहता था, जबकि युवक के परिजनों का कहना है कि उसकी शादी नहीं हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेकर पुलिस के पहुंचने पर परिजनों में आरोप लगाया कि घटना की जानकारी दिए बगैर पुलिस ने शव को फंदे से क्यों उतरवाया। कुछ देर के लिए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जाम लगा दिया। बाद में तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर जाम समाप्त हुआ। अंबर इलेक्ट्रिक का काम करता था। छोटे भाई परितोष विश्वकर्मा ने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें