जमालपुर। हसौली गांव के गड़ई नदी के पुल के पास सोमवार की शाम नदी में एक व्यक्ति का शव उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
करजी गांव निवासी मुरारी बियार (40) पुत्र सेचन बियार रविवार की रात 10 बजे से ही घर से लापता थे। उनकी पत्नी व पुत्र उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार की शाम हसौली गांव के गड़ई नदी में उनका शव पानी में उतराया मिला। नदी में शव उतराया देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन शव को नदी से निकालकर अपने साथ लेकर चले गए। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि लापता व्यक्ति का शव नदी में उतराया मिला है। इस मामले की जांच की जा रही है।