फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिया मेंहदी मंगाई द मोतीझील से.. गाने पर जमकर झूमें श्रोता

विज्ञापन
अखिल भारतीय कजली महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती महिलाएं, सोशल मीडिया
विज्ञापन
विंध्याचल। श्री विंध्य शक्ति संघ के तत्वावधान में शनिवार रात विंध्यधाम परिसर में अखिल भारतीय कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। संघ के 54वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित महोत्सव में कला-साधकों ने अपनी प्रस्तुतियां मां विंध्यवासिनी के श्रीचरणों में समर्पित कीं। इस दौरान वाराणसी की ज्योति गुप्ता ने ‘मिर्जापुर में विंध्याचली मइया का दरबार बा...’ और ‘पिया मेंहदी मंगाई द मोतीझील से...’ प्रस्तुत कर कलाकारों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी, इलाहाबाद, औरंगाबाद, मिर्जापुर समेत देश के अन्य हिस्सों से आए कलाकारों ने कजली गायन, वादन और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। महोत्सव का शुभारंभ पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल और संस्था के प्रधान सचिव श्री उपाध्याय ने मां विंध्यवासिनी के पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
प्रयागराज की नीलिमा सिंह ने ‘बरसन लागे बदरिया...’ और गायिका प्रतिभा ने ‘सावन में घेरि आई बदरिया...’ सुनाकर वातावरण को सावनमय बना दिया।
देवेंद्र पाठक दिव्यांग ने मिर्जापुरी कजली की प्रस्तुति मां के श्रीचरणों में अर्पित की। गायिका रागिनी चंद्रा ने ‘बहे झूरि झूरि पूरबी बरयरिया...’ और गायिका शशि कला ने ‘सावन में पिया कजरी सुनाई द...’ प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रयागराज की बीना सिंह के नृत्य ग्रुप के कलाकारों ने राधा की झांकी और फूलों संग राधा-कृष्ण की होली समेत कई अन्य प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और संस्था के प्रधान सचिव श्री उपाध्याय ने कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान अनूप शुक्ला, अभिषेक पांडेय, हार्दिक केसरवानी, बृजनंदन राय, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें