फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट टीम पर किया हमला

Fri, 12 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड छानबे के सेमरी गांव में मनरेगा और नरेगा के कार्यों की जांच करने गई सामाजिक लेखा परीक्षा विभाग की टीम पर पूर्व प्रधान के परिवारीजनों ने हमला कर दिया। गुरुवार को जांच के दौरान टीम के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इससे टीम के दो सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन


बाद में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लेखा परीक्षकों ने विकास भवन में धरना दे दिया।

जिला सामाजिक लेखा परीक्षा निदेशालय के निर्देश पर रामजीत पासवान, कमलेश कुमार, रामराजी, राजेश कुमार व शिवजीत गोड़ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय लेखा परीक्षा टीम गुरुवार को छानबे ब्लाक के सेमरी गांव गई थी। 11 बजे के करीब टीम ने ग्रामीणों व मजदूरों के साथ बैठक कर मनरेगा और नरेगा के तहत हुए विकास कार्यों के बारे में पूछताछ की।

गांव में कराए गए समतलीकरण, नरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच में कुछ स्थानों पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर टीम अन्य लोगों से उसके बारे में पूछताछ करने लगी। आरोप है कि बारह बजे के करीब पूर्व प्रधान के पति अमरेश चंद्र अपने समर्थकों और परिवारजनों के साथ वहां पहुंचे और विवाद करने लगे।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर उनके साथ के लोगों ने टीम पर लाठी डंडे से हमलाकर दिया और सदस्यों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे  दो लोग घायल हो गए। बाद में   टीम ने विकास भवन जा कर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
 
दोपहर बाद हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लेखा परीक्षकों ने विकास भवन में धरना दे दिया। चेतावनी दी कि जब तक हमलावरों समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती है तब तक वह कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


देर शाम तक इस मामले में तहरीर दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें