फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाभित समूह के बच्चों के लिए दो से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निर्बल वर्ग के बच्चों के लिए खुशखबरी है। निजी विद्यालयों में कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मार्च से आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से किए जा सकते हैं। शहरी क्षेत्र के आवेदन आनलाइन व ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक आफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया दो मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। पहले चरण में दो मार्च से आनलाइन अथवा आफलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद 27 मार्च से 30 मार्च तक बीएसए उसे सत्यापित कर लाक करेंगे। प्रथम चरण की लाटरी 31 मार्च को निकाली जाएगी और पांच अप्रैल तक प्रवेश कार्य होगा। इसी प्रकार दूसरा चरण चार अप्रैल से 24 अप्रैल तक आवेदन, 25 से 29 अप्रैल तक लाक करना, 30 अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी और 11 मई तक प्रवेश होगा। इसी प्रकार तीसरे चरण का कार्यक्रम चार मई से 10 जून तक आवेदन होगा। 15 जुलाई तक प्रवेश होगा। डीसी सहभागिता चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि दो मार्च से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें