बक्शा। थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में बीते 14 फरवरी को रंगदारी के लिए डिस्पेंसरी संचालक बीके किर्तानिया को गोली मारने के मामले में एक आरोपी किशोर को पुलिस ने मंगलवार दोपहर पकड़ लिया है। लखौवा बाजार के दक्षिण पकड़ी चौराहा जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से पत्नी व बेटी के साथ रह रहे डिस्पेंसरी संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। आरोप है 50 लाख की रंगदारी की मांग पहले की गई थी, मना करने पर गोली मारी गई। वारदात को मुंह बांधे बाइक सवार तीन युवकों ने अस्पताल पहुंचकर अंजाम दिया था। संवाद