फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में घायल आरोपी को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के फरीदपुर नया नहर पुलिया के पास शुक्रवार की शाम मुठभेड़ में घायल उचक्के को पुलिस ने उपचार के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार दो बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रांत के जैसपुर जनपद के पत्थलगढ़ थाने के झक्खड़पुर गांव निवासी अरविंद कुमार नट (45) अपने दो साथियों के साथ बाइक से फरीदपुर नया नहर पुलिया के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा था। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में उचक्कागिरी करने वाले किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष ने मुठभेड़ के दौरान अरविंद कुमार नट को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। इस बीच शनिवार को आरोपी का उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें