फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाद्य आयुक्त 14 मई को कर सकते हैं गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में गेहूं की खरीद कम होने से अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू जिले में आकर खरीद केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा भी कर सकते हैं। कम गेहूं खरीद पर जिला और मंडल स्तर पर विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को चेतावनी देने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

इस बार जिले में 96 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। जिले में 72 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। इस बार एक मार्च से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। इस बीच ढाई माह बीतने को हैं और लक्ष्य की आधी भी गेहूं खरीद नहीं हो सकी है। गेहूं की धीमी खरीद को देखते हुए जिला स्तरीय समीक्षा में जिलाधिकारी ने विभिन्न खरीद एजेंसियों के सात अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। उधर, मंडलायुक्त ने भी समीक्षा करके विभिन्न खरीद एजेंसियों के आठ मंडल स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अब बताया जा रहा है कि 14 मई को प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू का जिले में आगमन हो रहा है। वे जिले में स्थित खरीद केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा भी करेंगे।
उधर, गेहूं खरीद में खाद्य विभाग की स्थिति तो थोड़ी बहुत ठीक है, लेकिन पीसीएफ, पीसीयू तथा अन्य खरीद एजेंसियों की खरीद बहुत कम है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि खाद्य आयुक्त का जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें