फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा टलाः शीतला धाम जा रहे श्रद्धालुओं की नाव गंगा में फंसी

Tue, 18 Apr 2017 12:15 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
गंडोला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 
विज्ञापन

चुनार कोतवाली इलाके के सुल्तानपुर क्षेत्र में रविवार की आधी रात को गंगा नदी के तेज धारा में इंजन लगी नाव खराब हो जाने से उस पर सवार 25 से अधिक सवारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना देने के बावजूद पड़री व चुनार पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर मामला फंसा रहा। इससे करीब दो घंटे बाद एसपी के निर्देश पर रेस्क्यू आपेरशन शुरू किया गया।
मल्लाहों एवं पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल चुनार ने किसी प्रकार छोटी नाव की मदद से रेत में फंसी नाव एवं उस पर सवार लोगों को सुरक्षित शीतला धाम घाट पहुंचाया। इस हादसे से करीब तीन घंटे तक क्षेत्र में हलचल मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार/सोमवार की देर रात वाराणसी की ओर से भक्तों को लेकर नाव अदलपुरा स्थित शीतला धाम में पूजा पाठ करने आ रही थी।    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वाराणसी से दर्जनों की संख्या में महिलाएं पुरूष एवं बच्चे इंजन लगी नाव पर सवार हो कर शीतला धाम स्थित माता शीतला की पूजा करने गंगा नदी मार्ग से अदलपुरा आ रहे थे। मंदिर से कुछ दूर पहले ही नाव का इंजन रेत में फंसने से खराब हो गया और नाव पानी कम होने से फंस गई। जिसको देख उस सवार लोगों में दहशत फैल गई और वह मदद की गुहार लगाने लगे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने चुनार से गोताखोरों, मल्लाहों एवं छोटी नाव मंगा कर घंटों मशक्कत के बाद नाव में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल कर शीतला धाम घाट पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें