फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर 19 को होगी टीईटी

Wed, 14 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में आगामी 19 दिसंबर को दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें से पांच में प्राथमिक और आठ में उच्च प्राथमिक कक्षा की टीईटी परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर पांच हजार नौ सौ 32 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। टीईटी परीक्षा पहली पाली में पूर्वाह्न दस बजे से साढ़े 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिनमें पहली पाली में तीन हजार पांच सौ पचपन और दूसरी पाली में दो हजार तीन सौ 77 सहित 5932 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में एक हजार, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसफ्फरगंज में एक हजार, जीजीआईसी विंध्याचल में एक हजार, विंध्य विद्यापीठ इंटर कॉलेज विंध्याचल में एक हजार और राजस्थान इंटर कॉलेज में पहली पाली में 500 और दूसरी पाली में 377 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। वहीं बसंत इंटर कॉलेज नारघाट में पांच सौ, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज घंटाघर में 500 और बीएलजे इंटर कॉलेज मुकेरी बाजार में 555 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें