फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचते टेंट दुकानदार पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर चौराहे पर शनिवार को देशी शराब की दुकान के ठीक सामने गोमती और टेंट की दुकान में अवैध देशी शराब बेच रहे दुकानदार को आबकारी विभाग की टीम ने पकड़कर जेल भेज दिया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ दीपनगर पहुंचे। जहां रेक्सा खुर्द निवासी रंगलाल बिंद दुकानदार नकली शराब बेचते रंगे हाथ आबकारी टीम ने दबोच लिया। दुकान की तलाशी लेने पर गोमती से बाल्टी में खुली शराब व कुछ देशी शराब की शीशी के साथ दो बोतल केमिकल व टेंट की दुकान से एक पेटी देशी शराब बरामद हुआ। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर शराब की दुकान बंद होने का फायदा उठाकर शराब 70 रुपये की जगह 90 रुपये में बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें