फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'ईसाई धर्म स्वीकार करने पर पैसे मिलेंगे', दो हजार लोगों का धर्मांतरण, 10 आरोपियों को भेजा जेल; 11 पर FIR

Tue, 16 Dec 2025 05:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर जिले में इस वर्ष धर्मांतरण के 15 मामले दर्ज हो चुके हैं। देहात कोतवाली ने कार्रवाई कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपी महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मिर्जापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के खरहरा गांव में स्थित चर्च में हिंदू धर्म के लोगों का धर्मांतरण कराने के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार पादरी और उसकी टीम दो वर्ष में आस-पास के गांवों के दो हजार लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजकर अन्य की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी पादरी भोला पटेल निवासी तिलवां थाना रेवतीपुर थाना गाजीपुर, कृष्णकांत तिवारी निवासी बढ़ौली, अंगनू प्रसाद निवासी लेढू, पादरी की पत्नी माया पटेल, फूलपत्ती निवासी जसोवर पहाड़ी, सुशीला देवी निवासी किरतारतारा, हीरावती देवी निवासी खरहरा, रेनू तिवारी निवासिनी बढ़ौली, लक्ष्मी निवासी किरतारतारा व साधना निवासी विश्वनाथपुर का चालान कर जेल भेजा गया। भोला पटेल और उसकी टीम ने खरहरा, रामचंदरपुर, लेड़ू व अन्य गांव से दो हजार से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराया है।

कुरकुठिया निवासी आनंद दुबे ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खरहरा स्थित चर्च में भोलानाथ पटेल निवासी तिलवा थाना रेवतीपुर गाजीपुर एक सप्ताह पहले उसके घर पर आकर आर्थिक लाभ और बच्चे को पढ़ने लिखने व मेडिकल संबंधित सुविधा का लाभ देकर बोले कि ईसाई धर्म अपना लो। इसे तुम्हारा जीवन सफल हो जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

रविवार को खरहरा के चर्च में बुलाया था। वहां पर दोपहर पर पहुंचे तो देखा कि हिंदू धर्म मानने वाले कुछ लोग चर्च के अंदर बैठे हैं। उन्हें के बीच जाकर बैठ गया। वहां पर विभिन्न गांव के लोग बैठे थे। पादरी भोलानाथ पटेल अन्य लोगों के साथ वहां मौजूद थे। जो ईसाई धर्म परिवर्तन करने में सहयोग कर रहे थे। धर्म परिवर्तन के दौरान यह बताया गया कि ईसाई धर्म स्वीकार करने पर आपको पैसे मिलेंगे। 

बच्चों की पढ़ाई, लिखाई, शादी विवाह, चिकित्सा आदि में भी लाभ दिया जाएगा। वहां पर गरीब हिंदू परिवार के लोग दिखाई दे रहे थे। 30 से 40 लोग वहां पर मौजूद थे। पादरी भोलानाथ पटेल ने कहां की पवित्र जल में स्नान कराकर ईसाई धर्म में ले जाऊंगा। सारे दुख दर्द दूर हो जाएंगे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। जिनके पास चार धार्मिक पुस्तक बाइबिल, 10 कॉपी किताब, तीन स्मार्ट मोबाइल फोन व एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया।

मिर्जापुर में देहात कोतवाली ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद
लखनऊ कार्यालय से मिलता था फंड
पादरी भोला पटेल को लखनऊ के कार्यालय से फंड मिलता था। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि भोला पटेल क्षेत्र का जोनल हेड था। अंगनु व अन्य को लेकर लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित एक मकान में ले जाता था। जिसे बताता था कि यह मुख्य कार्यालय है। यहां से ही पढ़ाई, बीमारी आदि के लिए पैसा मिलता है। मदद मिलती है। भोला ने अंगनू को धर्मांतरण कराने के लिए प्रशिक्षित कर दिया था।

चर्च के पास पहले चलता था स्कूल
भोला पटेल ने बताया कि वह पहले मिशनरी के लखनऊ स्थित एक स्कूल में पढ़ाता था। वहां तबीयत खराब हुई तो लोगों ने प्रार्थना कराया। तबीयत ठीक होने पर विश्वास जगा। इसके बाद दो साल पहले उसे खरहरा चर्च भेजा गया। बताया कि खरहरा चर्च में पहले स्कूल चलता था तो कोविड के समय बंद हो गया।
विज्ञापन

इस साल धर्म परिवर्तन के दर्ज हो चुके हैं 15 मामले
जिले में इस वर्ष धर्म परिवर्तन के 15 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसमें 11 मामले युवती को बहला कर भगाने के बाद धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने आदि का मामला है। चार मामले ऐेसे हैं, जिसमें बड़े स्तर पर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का मामला दर्ज हुआ है। इसमें विंध्याचल थाना में धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी निवासी विजय एम को गिरफ्तार किया गया। 

अहरौरा थाना में 30 सितंबर को पुलिस धर्मांतरण मामले में देव सहायम डेनियर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद लालगंज पुलिस ने जेम्स उर्फ रामदीन उर्फ राजू और उसकी पत्नी सरिता देवी को इसाई धर्म में परिवर्तन कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। रविवार को देहात कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के मामले में 11 पर मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें